तरकुलवा। देवरिया से शुक्रवार की शाम को घर लौट रहे मुजहना घाट गांव के अमित मिश्र को रास्ते में रोककर मारपीट करने और बाइक को क्षतिग्रस्त कर देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजहना घाट निवासी अमित मिश्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह 10 अक्तूबर की शाम को देवरिया से घर लौट रहा था। गांव के बाहर रास्ते में बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के बिजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी शैफ अली व करमटार निवासी कुलदीप कुशवाहा दो अन्य लोगों के साथ उनकी बाइक को रोक कर ली। लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद