फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में महिला समेत चार घायल

Sat, 07 Nov 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। खेत में गाय चले जाने को लेकर शुक्रवार को पैना गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पैना पूरब पट्टी निवासी ओमप्रकाश यादव के खेत में गांव के ही एक शख्स की गाय चली गई थी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। मारपीट में विनीता देवी (45), प्रियंका यादव (18), राज यादव (16) और रिया (13) घायल हो गईं। सीओ रंजना सचान ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें