फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल

Tue, 24 Nov 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। महुआपाटन बाजार स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अनियंत्रित बाइक ने एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बालक को आसपास के लोगों ने सीएचसी कसया भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
अन्य घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर का एक युवक सोमवार सुबह बाइक से गढ़रामपुर की तरफ जा रहा था। महुआपाटन बाजार स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर महुआपाटन गांव निवासी पिता मुनीब और पुत्र अमन (12) को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक कुछ दूर आगे जाकर अमवा गांव निवासी अंगद शर्मा (40) व महुआपाटन निवासी संदीप (30) को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में अमन को गंभीर चोट आई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगरधूस कुशीनगर में चल रहा है। हादसे के बाद बाइक चालक भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाइक समेत हिरासत में ले लिया। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता व आक्रोश : तेज रफ्तार बाइक के चलते महुआपाटन बाजार में हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। अनियंत्रित बाइक से एक के बाद एक चार लोगों के घायल होने से सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें