फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवक मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग पर सोनहुला रामनगर के पास हुआ हादसा
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सोनहुला रामनगर नौका टोला के समीप बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपती समेत चार लोग रूप घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भेजा गया, जहां से दो युवकों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढरामपुर निवासी क्रिस जायसवाल (18) गांव के ही अपने साथी यश जायसवाल (17) के साथ बाइक से तरकुलवा की तरफ जा रहे थे। सायं 4:30 बजे के करीब अभी वे लोग सोनहुला रामनगर के नौकाटोला के समीप पहुंचे थे कि देवरिया से बाइक से घर जा रहे बनवारी टोला निवासी पति-पत्नी की बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। इनमें क्रिस और यश को सीएचसी तरकुलवा के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया रेफर कर दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें