खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश और मारपीट में तीन घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से चार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
शेरवां बभनौली गांव के छावनी टोला में पुरानी रंजिश मेें अवधेश कुमार ने पड़ोसियों से मारपीट कर ली। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने अवधेश को हिरासत में ले लिया। वहीं बीरपुर मिश्र गांव में सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने पन्ने लाल मद्धेशिया, हीरालाल मद्धेशिया, दूसरे पक्ष से गनेश मद्धेशिया को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। संवाद