फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्रुटिपूर्ण आख्या देने पर चार अधिकारियों को चेतावनी

Mon, 08 Jun 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। कई प्रकरणों में गुणवत्ताहीन और त्रुटिपूर्ण आख्या पर चार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भविष्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतकर्ता से वार्ता कर, मौके पर जांच कराएं और फोटोग्राफ सहित स्पॉट मेमो तैयार करें।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि या असंतुष्टि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। समीक्षा के दौरान ग्राम पटना, तहसील सलेमपुर निवासी नीलम देवी के पारिवारिक लाभ योजना से जुड़े प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी की आख्या में कमी पाई गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम गौरकोठी, रामपुर कारखाना निवासी बुनेला यादव के परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने संबंधी मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को चेतवानी दी गई।
ग्राम रोपन छपरा निवासी नितीश कुमार के नाले पर स्लैब निर्माण प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा विजय शंकर चौरसिया के नाली सफाई संबंधी मामले में नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी की आख्या भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें