फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार बदमाशों ने की थी मोबाइल छीनने की कोशिश

Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। तीन दिन पहले गोरखपुर से इंटरसिटी ट्रेन से बेल्थरा रोड स्टेशन आ रहे युवक से तुर्तीपार पुल के पास बदमाशों ने लूटने की कोशिश की थी। जब युवक ने विरोध किया तो उसे धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद शनिवार को उसने जीआरपी को तहरीर दी। युवक ने बताया कि चारों बदमाश नशे में थे और कई यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया था।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रभात रंजन मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ा था। जिस डिब्बे में चढ़ा, उसमें सभी सीटें फुल थीं। कुछ यात्री भटनी रेलवे स्टेशन पर उतर गए। ट्रेन जब लार रोड स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। बेल्थरा रोड स्टेशन उतरने के लिए प्रभात अपनी सीट से उठकर गेट के पास आ गए। तुर्तीपार रेलवे पुल से पहले चार बदमाश पहुंचे और प्रभात का मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश करने लगे। चारों नशे में थे। प्रभात ने विरोध किया तो वे गाली देते हुए मारने लगे। बोगी में बैठे अन्य यात्रियों से मदद के लिए प्रभात ने आवाज लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। अचानक एक बदमाश ने कहा कि इसे फेंक दो। पुल से करीब 150 मीटर पहले बदमाशों ने प्रभात को ट्रेन से धक्का दे दिया। नीचे गिरते ही प्रभात बेहोश हो गए। करीब 15 मिनट बाद होश आया तो सिर से खून बह रहा था। जैसे-तैसे अपना मोबाइल निकाला और पिता गोपाल मिश्रा को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता व गांव के अन्य लोग पहुंचे और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें