फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में चार माह के बच्चे समेत चार घायल, एक घंटे बाद मिली एंबुलेंस

Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में बलिया जिले की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार माह के बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया मगर एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। हादसे के बाद भाग रही गाड़ी को मईल चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के तेलियांकला गांव निवासी कुसुम पत्नी रिजवान (35), फैजान पुत्र रिजवान (18), शबनम पत्नी मंसूर (30) और उनका चार माह का बच्चा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे फैजान बाइक पर पत्नी कुसुम, शबनम और उसके बच्चे को लेकर तेलियां कला से भागलपुर स्थित एक बाइक एजेंसी पर किस्त जमा करने आ रहा था।
भागलपुर चौराहे पर बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों सड़क पर इधर-उधर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादस के के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की मगर चालक आगे के दोनों टायर फटने के बावजूद गाड़ी भगाता रहा। इसकी सूचना पर मईल पुलिस ने मईल चौराहे पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। एसओ मईल विकास नाथ ने बताया कि स्कार्पियो को मईल चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के फोन करने पर भी नहीं आई एंबुलेंस
हादसे के तत्कल बाद घायलों को अस्पताल भिजवाने के लिए पुलिस ने खूब प्रयास किया मगर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से दिक्कत हुई। पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे तक एंबुलेंस को फोन किया। गाड़ी नहीं मिली तो लोग अपने संसाधनों से घायलों को अस्पताल ले गए। करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें