फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चार बालिका खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के बीआरडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर नियमित अभ्यास करने वाली चार बालिका खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अनिता प्रसाद, संगीता पोद्दार, खुशबू गुप्ता और खुशी कुमारी शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

चारों खिलाड़ियों को कोच मोहम्मद इजहार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। कोच ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर राय और प्रधानाचार्य ओमकार नाथ सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक अवधेश सिंह, उमा राय, आकाश राय, हरेराम राय, सुनील राय, ओमप्रकाश राय, विनोद यादव और अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें