फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक साथ उठीं चार अर्थियां, रो पड़ा रुद्रपुर

Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सुबेदार के शव पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के जवान और अन्य
विज्ञापन
रुद्रपुर। सोमवार की सुबह रुद्रपुर ने ऐसा मंजर देखा, जिसे भूल पाना आसान नहीं होगा। हादसे में जान गंवाने वाले सूबेदार सत्यवान सिंह के इकलौते बेटे गौरव, बड़े भाई रामसमुझ और सभासद राजन चौधरी के पार्थिव शरीर जब घर लाए गए तो अपनों की चीख-पुकार से माहौल कांप उठा।
विज्ञापन

किसी घर में बेटा खोने का दर्द था तो कहीं पति और भाई के जाने का गम। चार परिवारों का दुख पूरे क्षेत्र का दर्द बन गया। गहिला दुधैला गांव में सेना की गाड़ी से सत्यवान, गौरव और रामसमुझ के पार्थिव शरीर पहुंचे। तीनों को एक साथ देखकर परिजन खुद को संभाल नहीं सके।
घर के बाहर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तिरंगे में लिपटे सूबेदार सत्यवान के पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम थी। सेना के जवानों ने उन्हें घर पर सलामी दी तो माहौल और भी भावुक हो उठा। सत्यवान की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो उनके साथ बेटे गौरव और भाई रामसमुझ की अर्थियां भी थीं।
विज्ञापन

तीन किमी तक चली इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह खड़े लोगों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। भरटोला स्थित सभासद राजन चौधरी के घर भी सुबह से लोगों का तांता लगा रहा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही घरवालों का धैर्य टूट गया। लोगों ने अंतिम दर्शन किए। उनकी शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें