फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Wed, 07 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। विरवां मोड़ के पास युवक से मारपीट कर बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई डीलक्स बाइक और वारदात में इस्तेमाल दो अन्य बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खैरटिया निवासी संदीप निषाद रविवार की देर शाम रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। विरवां मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर बाइक छीन ली। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक शुभम पाठक, बालेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस टीम ने कालाबन गुरुचघाट के पास घेराबंदी कर लक्ष्मण प्रसाद निवासी कालाबन, कुंदन मद्धेशिया निवासी लबकनी, हरेंद्र प्रसाद और दुर्गेश गुप्ता निवासी इंदूपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक बाल अपाचारी को भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से तीन बाइक बरामद हुईं। सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें