फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहरा-बैरियां घाट पर पुल बनने की कवायद तेज

Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के मोहरा गांव स्थित राप्ती नदी तट पर बैरियां-मोहरा घाट पर पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को पुल निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों ने देवरिया और गोरखपुर जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। घंटों माथापच्ची के बाद टेढिया बंधे पर खड़ंजा मार्ग के समीप पुल बनाए जाने की सहमति हुई। पुल निर्माण कार्य को लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

राप्ती नदी तट स्थित मोहरा-बैरियां घाट पर सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के अलावा बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका और गोरखपुर जनपद के चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी अन्य लोगों के साथ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों, नेताओं और टेक्निकल टीम के घंटों जद्दोजहद के बाद पुल निर्माण के लिए चिह्नित की गई स्थली पर सहमति बनी।
लोगों के अनुसार, देवरिया-गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाले मोहरा-बैरियां घाट पर 72 करोड़ की लागत से 14 पाये पर 394 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। जिसे 2027 में पूर्ण कराने की योजना है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, एक्सईएन सिंचाई राधेश्याम प्रसाद, एक्सईएन अनिल कुमार जाटव, सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल, उपेंद्र प्रसाद, जेई पंकज शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें