फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर चौरीचौरा के सतहवां पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बर्दगोनिया के पूर्व प्रधान सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
गौरी बाजार विकास खंड स्थित बर्दगोनिया के पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना निषाद 50 पुत्र सतीराम निषाद गांव के ही बृजेश चौहान 45 के साथ बाइक से किसी कार्य के सिलसिले से चौरीचौरा गए थे। वहां से दोपहर बाद करीब तीन बजे घर वापस लौट रहे थे। बाइक बृजेश चौहान चला रहे थे। पूर्व ग्राम प्रधान पीछे बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक चौरीचौरा के सतहवां पुल के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें