फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सरयू तट पर सैनिक सम्मान के साथ पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Mon, 09 Nov 2026 09:20 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का पार्थिव शरीर पैतृक आवास से सोनूघाट-बरहज मार्ग होते हुए कटइलवा मुक्तिपथ लाया गया। अंतिम यात्रा के दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घाट पर सैकड़ों लोग उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और देवरिया के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और भाजपा के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सरयू नदी तट स्थित कटइलवा मुक्तिपथ पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच दलीय सीमाएं टूटती नजर आईं। बड़े पुत्र और सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का पार्थिव शरीर पैतृक आवास से सोनूघाट-बरहज मार्ग होते हुए कटइलवा मुक्तिपथ लाया गया। अंतिम यात्रा के दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घाट पर सैकड़ों लोग उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

सरयू नदी तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। लोगों की काफी भीड़ के चलते मुक्तिपथ पर जगह कम पड़ गई। इस दौरान सूर्यप्रताप शाही, रमापति त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र, काली प्रसाद, दीपक मिश्र शाका, अंतर्यामी सिंह, कैप्टन रविप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, निशिकांत दीक्षित, निशिरंजन तिवारी, कृष्ण मोहन पाठक और अजय प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें