फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व विधायक के भाई और बेटे को पीटा

Mon, 17 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रौनीगंगाचक गांव में अखिलेश कुमार की शादी के बाद उनके घर पर रविवार की रात में बहुभाेज का कार्यक्रम था। जिसमें पूर्व विधायक के दरवाजे के सामने ही अखिलेश का घर होने के चलते वहां पर जोर-जोर से डीजे बज रहा था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने बताया कि किसी बात को लेकर कुछ लोग उनके दरवाजे पर डीजे बजाने वाले को लाठी-डंडे से मार रहे थे। इस पर उनके भाई अमीन व बेटा मुकुट मणि ने विरोध किया तो वे लोग दोनों लोगों को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें उनके भाई के हाथ में फैक्चर हो गया तथा बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई। दोनों का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है। उधर दूसरा पक्ष भी कोतवाली पर पहुंचकर मारने पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें