फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने वाले चंद्रबली सिंह की परिवार की हो रही उपेक्षा : पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने वाले चंद्रबली सिंह की परिवार की हो रही उपेक्षा : पूर्व विधायक
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और रुद्रपुर के पूर्व विधायक चंद्रबली सिंह के परिवार से रविवार को सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह मिले। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के परिवार को मदद दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा।
अमर उजाला में पूर्व विधायक के घर को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल और पेयजल की सुविधा को लेकर खरब प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए रविवार को जल निगम के अधिकारी उनके गांव पहुंचकर इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत शुरू करवाई। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा चंद्रबली सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई और आजाद भारत में दबे कुचलों को उनका हक दिलाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने बिना कोई सुविधा लिए सच्चे मन से देश की सेवा की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नैनीताल में मिलने वाली जमीन भी देश को दान कर दी। पूर्व विधायक और सेनानी पेंशन और सुविधा से भी उनका परिवार वंचित रहा। देश के लिए सब कुछ त्याग देने वाले सेनानी के परिवार की प्रशासन उपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में एसडीएम से बात कर सेनानी के घर तक जाने वाले मार्ग को बनवाने, बिजली के लटके तार ठीक कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था 15 दिनों में पूरा कराने की मांग की। काम नहीं होने पर पूर्व विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं कछार किसान विकास मंच के अध्यक्ष शब्बीर अहमद के साथ अनिल कुमार सिंह, श्याम विहारी सिंह, आशुतोष सिंह, संजय चौरसिया, रविन्द्र सिंह, अल्पेश सिंह, दिवाकर गुप्ता, राजेश सिंह, विशाल गौड़,अमित साहनी, सर्वेश दुबे, वीरबहादुर दुबे आदि सेनानी के परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने सेनानी के परिवार को उनका हक दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें