फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिस ने नहीं लौटाया कोलगेट टूथपेस्ट': पूर्व IPS अमिताभ के 42 हजार की जगह 7200 रुपये ही लौटाए, वाद दाखिल

Wed, 14 Jan 2026 06:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

स्वयं को पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर का पैरवीकार बताने वाले रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरपुर गांव निवासी भीमसेन राव ने आरोप लगाया है कि अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के समय उनके पास 42 हजार रुपये थे, लेकिन सामान को अवमुक्त करते समय महज 7208 रुपये ही दिए गए।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर प्रकरण में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। इसमें अमिताभ ठाकुर का पैरवीकार बताते हुए एक व्यक्ति ने अमिताभ ठाकुर के पास से रुपये बरामदगी और मोबाइल फोन का लॉक तोड़े जाने को लेकर सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया है। अब इस मामले में 23 जनवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


स्वयं को पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर का पैरवीकार बताने वाले रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरपुर गांव निवासी भीमसेन राव ने आरोप लगाया है कि अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के समय उनके पास 42 हजार रुपये थे, लेकिन सामान को अवमुक्त करते समय महज 7208 रुपये ही दिए गए।

साथ ही उनके पास से बरामद किए गए वीवो मोबाइल फोन को लौटाते समय, वह बिना पासवर्ड मिला, जबकि उनके दोनों फोन में पहले पिन लॉक लगा हुआ था। इसके अलावा अमिताभ ठाकुर के पास से बरामद किए गए कोलगेट टूथपेस्ट को नहीं लौटाया गया।
विज्ञापन


भीमसेन राव ने पुलिस से इस प्रकरण में आख्या मांगने और कार्रवाई करने का अनुरोध कोर्ट से किया है। भीमसेन राव के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के कोलगेट पेस्ट को नहीं लौटाना संदेह उत्पन्न करता है। पुलिस अमिताभ ठाकुर को पेस्ट की जगह कुछ और भरकर इस मामले में फंसा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें