फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

Sat, 31 Jan 2026 02:35 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पूर्व इंडस्ट्रियल इस्टेट में पत्नी के नाम से जमीन आवंटन करने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आईजी की अमिताभ ठाकुर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल पुरुष वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। उनको अपेंडिक्स की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पूर्व आईपीएस को एक सप्ताह से पेट दर्द की शिकायत थी। जेल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दवाएं उपलब्ध करवाई थी, जिससे थोड़ा आराम मिली थी। शनिवार की सुबह अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा।

उनकी घबराहट और बेचैनी बढ़ गई। इससे पहले हृदय से जुड़ी शिकायत पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। यहां प्राथमिक उचापर के बाद लखनऊ भेजा गया था। स्वस्थ होने के बाद वापस देवरिया जेल आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें