फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों के प्रति दमन की नीति अपना रही है प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षियों के प्रति दमन की नीति अपना रही है प्रदेश सरकार
विज्ञापन

देवरिया। सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्षियों का दमन करने की नीति अपना रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव पर जिला प्रशासन की कार्रवाई निंदनीय है। न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद उनके पैतृक आवास, ईंट-भट्ठे, चारपहिया वाहनों को कुर्क करना न्यायसंगत नहीं है। इसके विरोध में जिले के सपाईयों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
वह रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में जिला प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई पर बात कर रहे थे। कहा कि रामप्रवेश यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद यह सम्पत्ति खड़ी नहीं की, बल्कि उनके पिता व दादा के जमाने की वह सम्पत्तियां हैं, जिन्हें कुर्क कर लिया गया। जो मामला उनके खिलाफ चल रहा है वह न्यायालय में लंबित है। प्रदेश सरकार का यह अधिनायकवाद है। उनके निर्देश पर यहां का जिला प्रशासन काम कर रहा है। चुने गए प्रतिनिधि का हक छीन लिया जाए, यह कहां का न्याय है। वह सपा के कार्यकर्ता है। बिना वारंट व सर्च के यह कार्रवाई की गई। इस मामले में न्याय मिलने तक सपा चुप नहीं बैठेगी और निर्णायक संघर्ष करेगी। इसमें कुशीनगर संगठन के लोग भी पूरी मजबूती से भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की यह द्वेषपूर्ण कार्रवाई है। प्रदेश में यह पहली सरकार है जो बदले की भावना से काम कर रही है। रामप्रवेश यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था, इसमें भी वह विजयी हुए। एक चुने गए जनप्रतिनिधि को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। पैतृक संपत्तियों को इस तरह कुर्क किया जाना न्यायालय में लंबित मामले की अवमानना किए जाने के बराबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें