दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ वन विभाग का धरना सोमवार को भी जारी रहा।
वक्ताओं ने महकमे के जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना
है कि अधिकारियों की मिलीभगत से विभाग में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है।
लोकायुक्त से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत की है।
संगठन के बैनर तले
वन विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित धरना में अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने
कहा कि मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों के नाम पर अवैध रूप से भुगतान हो रहा
है। इसकी जांच कराई जाए।
एफडीए भुगतान वन रक्षक और ग्राम प्रधान के
अकाउंट से होता है। जो कि शून्य है। मंत्री हरिहर प्रसाद ने कहा कि पथरदेवा
के मेहाहरंगपुर पौधशाला में पौधरोपण के बारे में गलत आंकड़ेबाजी की गई है।
यहां पर 1.20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है, जबकि मौके पर महज 22 हजार पौधें
उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना फ्लॉप साबित हो रही है।
गड्ढा
खुदाई का कार्य शुरू नहीं हुआ है जबकि फर्जी तरीके से भुगतान हो चुका है।
धरना में अवधेश कुमार, गोरख चौरसिया, गेना यादव, रामू यादव आदि मौजूद रहे।