फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वन विभाग के प्राइवेट मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक रामनरेश की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
हादसे में वन विभाग के प्राइवेट मजदूर की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम मोड़ के पास कार की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया। इलाज के लिए लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक वन विभाग में प्राइवेट मजदूर के तौर पर काम करता था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ठोकर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला निवासी रामनरेश चौहान (50) वन विभाग में बरहज रेंज में प्राइवेट मजदूर के तौर पर काम करते थे। मंगलवार को दोपहर बाद वह साइकिल से देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर निगरानी करते हुए सरयां चौराहे के समीप अपने दूसरे आवास पर जा रहे थे। इसी बीच नरौली संग्राम के पास एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामनरेश के पांच संतानों में दो बाहर रहते हैं, जबकि वह पत्नी प्रभावती देवी, बेटा विशुन दयाल और महेश सहित अन्य बच्चों के साथ घर पर रहते थे। सड़क हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। घायल की मौत हो चुकी हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें