फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए भाकपा का धरना

Wed, 01 Jun 2016 11:40 PM IST
deoria
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : anoop tiwari
विज्ञापन
देवरिया। भाकपा माले ने चकश्यामपुर गांव के काश्तकारों की जमीन का दर निर्धारण और मुआवजा वितरण की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसके चलते काश्तकारों कह आर्थिक दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड के कार्यालय परिसर में बुधवार से संगठन ने धरना शुरू कर दिया। जिला सचिव रामकिशोर वर्मा ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदिग्ध है।

चकश्यामपुर गांव के काश्तकार पिछले चार वर्ष से मुआवजा के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी ने काश्तकारों की जमीन का दर निर्धारण सही तरीके से करने को कहा था, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मनमाना कीमत तय कर रहे हैं। इसके चलते काश्तकार दोहरी समस्या का सामना कर रहे हैं। एक तो जमीन छीन ली गई इससे पैदावार नहीं हो पा रही है जबकि इसके एवज में कीमत के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा का वितरण जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सुन्नर चौधरी, आरती देवी, चनावती देवी, गुलाबी देवी, चंद्रावती देवी, कमलावती देवी, सितारा देवी, गुलइची देवी, तेतरा देवी, सुदर्शन, नेबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें