फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : सिवान ने गोरखपुर को 1-0 से दी मात

Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मझौलीराज के बीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ मुकाबला
विज्ञापन


सलेमपुर। मझौलीराज के बीएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय बीएनआईसी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच स्पोर्टिंग क्लब सिवान तथा यंग स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें सिवान की टीम ने एक गोल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में सिवान की टीम ने टॉस जीतकर खेल की शुरूआत की। दोनों टीमें पहले हाफ में काफी रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में सिवान की टीम ने कार्नर के जरिए गोल कर मुकाबला जीत लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप मल्ल‚ औरंगजेब खान‚ मोनू पाठक तथा राकेश यादव आदि मौजूद थे। मैन आफ द मैच सिवान की टीम के खिलाड़ी मनीष को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें