फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना नक्शा पास कराए हो रहा निर्माण, शिकायत की

Fri, 19 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम और एसपी को भेजा पत्र
विज्ञापन


सलेमपुर। नगर पंचायत में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराए जाने के एक मामला सामने आया है। आरोप है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद एक चिकित्सक ने अवैध निर्माण कर सड़क अवरुद्ध कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने जिलाधिकारी व एसपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में हो रहे एक अवैध निर्माण के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वार्ड के एक चिकित्सक बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण के दौरान उनके द्वारा रास्ता भी अवरूद्ध किया जा रहा है। इस मामले में नगर पंचायत ने जब उनको नोटिस दी तो उनके साथी नगर पंचायत कर्मचारियों से उलझ गए। मामला जब कोतवाली पुलिस में गया तो भी सहयोग नहीं मिला। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि बिना नक्शा के भवन बनाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवाया है। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो इसके लिए एसडीएम के आदेश पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें