फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : गोरखपुर यूपीपी टीम ने सिवान को 1-0 से हराया

Thu, 29 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। नगर पंचायत स्थित नारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आदर्श सद्भावना क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को गोरखपुर यूपीपी और सिवान की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने फीता काटकर किया। रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर यूपीपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान को 1-0 से पराजित किया। विजेता टीम को बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने पुरस्कृत किया। कमेंट्री अब्दुल रब ने किया। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर और अनिल कुमार पांडेय ने अतिथियों और दर्शकों का स्वागत किया। मैच शुरू होते ही दर्शक दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडेय, मनोज मिश्रा, भारतेंदु शाही, मोहन पटेल, प्रेम निवास पांडेय, अखिलेश प्रजापति, कैलाश, पीके मिश्रा, मनोज गिरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें