गड़ेर। क्षेत्र के एक गांव निवासी और किशोरी के पिता ने एसपी संजीव सुमन को शिकायत पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर पुत्री से बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी मेरे पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस पर आरोपी को एक दिन थाने में बैठाकर छोड़ देने का भी आरोप लगाया है। भलुअनी थाना क्षेत्र निवासी और किशोरी के पिता द्वारा एसपी को दिए पत्रक में कहना है कि 22 दिसंबर को मेरे 13 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाया। आरोपी की ओर से केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। केस वापस न लेने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है जिससे भय बना हुआ है। संवाद