भाटपार रानी। माध्यमिक विद्यालयों के 19 वर्षीय बालक वर्ग के फुटबॉल टीम के चयन के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू में सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सुरेंद्र प्रसाद दूबे हाई स्कूल बड़कागांव दूबे की टीम विजेता और बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपार रानी की टीम उपविजेता बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य शक्ति प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता के आधार पर 19 वर्षीय बालक वर्ग फुटबॉल टीम का चयन हुआ। इसमें रोहन कप्तान, शिवम, बंटी, प्रिंस, रंजीत, अमरजीत, मेराज, महावीर, सलमान, अंकित, रितेश और अवनीश का चयन हुआ। संवाद