फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस स्टैंड के पास स्थित होटल-ढाबों की खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बस स्टैंड के आसपास स्थित फास्ट फूड एवं भोजनालयों का सघन निरीक्षण किया। इसमें साफ-सफाई समेत कई जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों ने श्री गणेश स्वीट, स्वाद होटल, हैदराबाद बिरयानी और विशाल भोजनालय की जांच किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, यथासंभव जाली अथवा शीशे के आवरण का प्रयोग करने, बर्तनों एवं परिसर की नियमित सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शुद्ध एवं ताजा भोजन ही परोसने के लिए निर्देशित किया गया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों के फ्रीजर में रखे बासी खाद्य पदार्थों को अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। सहायक खाद्य आयुक्त ने हितेंद्र मोहन ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा और सड़े-गले फल एवं सब्जियों की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, राजू पाल एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें