फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मारा
विज्ञापन

बरहज। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर दुकानों पर छापा मारा। फूड विभाग की कार्रवाई से दुकानों के शटर गिरने लगे। सभी अपनी प्रतिष्ठान बंद कर अन्यत्र खिसक लिए।
विज्ञापन

टीम ने बरहज के दयानंद जायसवाल की दुकान से बेसन और सरसों का तेल, जबकि भलुअनी में मनीष गुप्त और रामलाल की दुकानों से दाल और सरसों के तेल का नमूना भरा। 11 से साढ़े तीन बजे तक चली कार्रवाई से नगर सहित कपरवार, भलुअनी, करुअना, बरांव, सोनाड़ी, पैना आदि जगहों पर दुकानें बंद हो गई थीं। बताया जा रहा है कि योगी सरकार की ओर से बाजारों में खाने-पीने के सामानों में हो रही मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई की गई है। टीम में शिवंद्र गुप्त, रंजन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदारों को अभियान की भनक लग गई थी। तीन दुकानों से ही जांच के लिए नमूना लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें