फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी, पेड़ा अधोमानक मिला

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल प्रयोगशाला ने बुधवार को भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के टीकमपार चौराहे पर 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर जांच की। इनमें 26 नमूने मानक के अनुरूप मिले, जबकि पेड़ा का एक नमूना अधोमानक पाया गया। संबंधित खाद्य कारोबारी को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, राम सिंगार यादव, करन कुमार चौरसिया और लैब टेक्नीशियन की टीम ने लंगड़ा चौराहा, महुआपाटन और सोनूघाट में विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की। कारोबारियों और उपभोक्ताओं को मिलावट पहचानने, खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतने और सुरक्षित रख-रखाव की जानकारी भी दी गई। लंगड़ा चौराहा, महुआपाटन और सोनूघाट में विशेष अभियान चलाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल ने बताया कि शिकायतों के आधार पर समोसा और प्रयुक्त खाद्य तेल के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें