फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच दुकानों से लिए तीन नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच दुकानों से लिए तीन नमूने
विज्ञापन

सातवें दिन नगर पालिका देवरिया में चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नवरात्रि त्योहार को देखते हुए लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर पालिका देवरिया क्षेत्र में पांच दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में अभियान के सातवें दिन दुकानों की जांच की गई।
विज्ञापन

शहर के भीखमपुर रोड स्थित मोर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के आउटलेट शॉप पर निरीक्षण किया गया। वहां पर खुले दालों की बिक्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोर चॉइस ब्रांड बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ने लिया। भीखमपुर रोड पर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड की स्मार्ट प्वाइंट रिटेल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नवरात्र के लिए संग्रहीत खाद्य सामग्री डॉक्टर ब्रांड मिश्री का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव एकत्र किया। पंजाबी पापड़ का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने लिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि नगर पालिका देवरिया क्षेत्र में पांच दुकानों की जांच कर तीन नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभियान सोमवार तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें