फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद जाली नोट बदला

Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एटीएम मशीन से पांच सौ रुपये का जाली नोट निकलने पर ग्राहक ने बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। पहले बैंककर्मियों ने पल्ला झाड़ते हुए एटीएम मशीन में कैश डालने वालों की गलती बताया। लेकिन मामला बढ़ता देख बैंककर्मी बैकफुट पर आ गए और जाली नोट बदलने की बात कही। इसके बाद ग्राहक शांत हुआ। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी ने सुबह करीब 10.40 बजे नगर के बैंक आफ बड़ौदा शाखा के समीप लगे एटीएम मशीन से तीन हजार रुपये निकाले। एटीएम मशीन से पांच-पांच सौ रुपये के छह नोट निकले। इसमें पांच सौ के एक नोट पर काले रंग के पेन से क्रास बनाया गया था। ग्राहक को शक हुआ तो वह बैंक आफ बड़ौदा शाखा में पहुंचा और कैशियर को नोट दिखाया। कैशियर ने नोट के जाली होने की पुष्टि की। इसके बाद ग्राहक शाखा प्रबंधक से मिला। शाखा प्रबंधक एटीएम मशीन में रकम डालने वाले एजेंसी की गलती बता ग्राहक की बातों को नजरअंदाज करने लगे। इस पर ग्राहक उग्र हो गया और बैंक में हंगामा करने लगा। इससे बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। इस बाबत शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम से जाली नोट निकला था।नोट ग्राहक की शिकायत पर बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें