फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोहरे से रोकी वाहनों की रफ्तार...10 मीटर रही दृश्यता

Sun, 14 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोहरा शुरू होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सलेमपुर क्षेत्र में तो महज 10 मीटर की दृश्यता रही। तड़के से ही कोहरा छाए रहने से सड़कों पर एक दो वाहन ही दिखे। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था लेकिन सात बजे के बाद हल्की धूप निकलने के चलते लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 60 प्रतिशत रही, जबकि दो किमी की प्रति घंटे से हवा चल रही थी।
सलेमपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात इस सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। हालात यह रहा कि महज 5 से 10 मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। शनिवार की सुबह सात बजे तक मौसम सामान्य था। कोहरा करीब न के बराबर दिख रहा था, लेकिन इसके बाद क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपट गया।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। कोहरे के कारण स्कूली वाहन देर से पहुंचे और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर अपने वाहन का इंतजार करते नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें