फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी घायल, खतरे से बाहर; चल रहा उपचार

Sat, 01 Jun 2024 12:19 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
घायल खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ड्यूटी से वापस लौट रही फ्लाइंग स्क्वायड टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी समय तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख स्क्वायड टीम प्रभारी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 रामपुर कारखाना के खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती को लोकसभा चुनाव के लिए रात्रि कालीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था। अपनी टीम के साथ शनिवार की तड़के वह वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके वाहन के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक पावर ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया।

पीछे चल रहे फ्लाइंग स्क्वायड टीम के चालक ने अपना बोलेरो वाहन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन ट्रक के अचानक रुकने से बोलेरो पीछे से ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो चालक जीवन और खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती कराया। जहां खंड शिक्षा अधिकारी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि चालक और दरोगा का इलाज यही चल रहा है। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी के हाथ और सर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें