फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनाज चोरी के छह दिन बाद आटा चक्की मालिक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़रामपुर स्थित एक आटा चक्की मिल से 10 दिन पहले 20 बोरी अनाज चोरी हो गया था। चक्की मालिक ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। परिवार का आरोप है कि इसी सदमे से चक्की मालिक की मौत हो गई। गढ़रामपुर निवासी 75 वर्षीय अक्षयबर गुप्ता की गांव में आटा चक्की है। 18 जून की रात में उनके चक्की से 15 बोरी गेहूं, तीन बोरी चावल और दो बोरी आटा चोरी हो गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित ने तीन लोगों पर संदेह जताया था।
पुलिस संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में छोड़ दिया। इस बीच 24 जून को आटा चक्की मालिक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें