फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

Sat, 03 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरहा बाबा आश्रम में घुसा बाढ़ का पानी,
विज्ञापन
मईल। देवरा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सरयू नदी का पानी खेतों और गांवों की आबादी के पिछले हिस्सों तक पहुंचने से सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। पशुओं के चारे का संकट गहराने के साथ सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं देवरहा बाबा आश्रम परिसर में करीब दो फुट पानी भर गया है। आश्रम की सैकड़ों गायों ने बाढ़ से बचने के लिए ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है।
विज्ञापन

देवसिया, नरियांव, बकुची, मईल, मईलौटा, नरसिंहडाढ़, तेलिया कलां, बरेजी, अकूबा, बढ़ौना और तेलिया शुक्ला सहित कई गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं। किसान फसल बर्बाद होने की आशंका से चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी नहीं घटा तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
आश्रम तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने छोटी नाव लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाव पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी जैकेट उपलब्ध नहीं हैं। करीब तीन किमी की दूरी नाव से तय कर श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने नाव पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें