फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मठिया शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू के अति प्राचीन, परसिया मिश्र और करौंदी के शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों ने जल और दूध से किया जलाभिषेक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। वैसे तो हर सोमवार और शुक्रवार को दूर-दूर से बड़ी तादाद में शिवभक्त भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचते हैं। मगर सावन माह के अंतिम दिन यहां बड़ी संख्या में शिवभक्तों उमड़ते हैं।
भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ कतारबद्ध खड़ी होकर अपने नंबर का इंतजार कर रही थी। इसके अलावा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी चलता रहा। पूरा दिन हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शिवालय गूंजता रहा। क्षेत्र के मठिया अति प्राचीन शिव मंदिरों, परसिया मिश्र स्थित और करौंदी के शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने शिवलिंगों पर जल और दूध से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को अति प्राचीन शिव मंदिर मठिया खुखुंदू में बड़ी संख्या में शिवभक्तों का रेला भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचता है। पर सावन के अंतिम सोमवार को यहां के मंदिर परिसर में बड़ी तादाद में शिवभक्तों का आना-जाना लगा रहा। मंदिर परिसर में मेला भी लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें