पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया (ब्यूरो)। घाघरा समेत अन्य नदियों के कटान पीड़ितों ने सोमवार को पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बाढ़ विस्थापितों को सरकारी योजनाओं में पात्रता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी श्रेणी में शामिल की व्यवस्था हो।
एपवा की अध्यक्ष गीता पांडेय की अगुवाई में कपरवार, कटइलवा और बेलडाड़ कुर्रह परसिया गांव के नदी के कटान से प्रभावित परिवार कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे।
उनका कहना था कि सैकड़ों परिवार नदी की कटान से प्रभावित है बावजूद इसके पुनर्वास के लिए कोशिश नहीं की जा रही है। इसके चलते आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में सुमन, सविता, ममता, सुमित्रा, ऊषा, धर्मी, कौशल्या, रेशमा, सोमारी, सुरेश मौजूद रहे।