फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया-हाटा और गोरखपुर मार्ग पर पहुंचा पानी

विज्ञापन
गौरीबाजार-देवरिया मुख्य मार्ग पर नकटा ना ले के समीप सड़क के ऊपर से बहता पानी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
देवरिया-हाटा और गोरखपुर मार्ग पर पहुंचा पानी
विज्ञापन

पुरवा गांव के पास सड़क के एक फीट ऊपर तक बह रहा कुर्ना नाले का पानी
नकटा नाला ओवरफ्लो करने से गोरखपुर मार्ग पर पानी पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खेत-खलिहान और तालाबों के लबालब होने के बाद बारिश का पानी अब सड़कों पर आ गया है। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर नकटा नाले का पानी सिरजम के पास ओवरफ्लो कर करीब 200 मीटर तक पूरी सड़क पर बह रहा है। यही हाल देवरिया-हाटा मार्ग का है। पुरवा गांव के पास करीब एक फीट पानी सड़क के ऊपर से 500 मीटर दूरी तक बह रहा है। लोग जान-जोखिम में रखकर आ-जा रहे हैं।
पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश से नाले उफान पर है। शहर में कुर्ना नाले ने तबाही मचाई हुई है। नाले का पानी कई मोहल्लों में घुसा है तो ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से आवासीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। पुरवा गांव का दो तिहाई हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। गांव के सामने देवरिया-हाटा मार्ग पर भी शनिवार को एक फीट तक पानी लगा है। तेज बहाव के बीच बाइक सवार धीमी गति से आ-जा रहे थे। पैदल जाने वाले भी समूह में हाथ पकड़कर आते जाते रहे। उधर, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर नकटा नाला भी ओवरफ्लो करने लगा है। नाले के समीप 200 मीटर तक सड़क पानी लगा है। निर्माणाधीन मार्ग पर कई जगह बड़े गड्ढे होने से हादसे का खतरा बना है। पास स्थित पेट्रोल पंप पानी से घिर गया है। आसपास के लोग सहमे हैं। नाले के किनारे स्थित बनिअइनी, नारायणपुर, सांडा, सढ़नी, असनहर, पथरहट, देवगांव, पोखरभिंडा, बेलही, सिरजम, लखनचन, सेमरहना, कतौरा आदि और मझना नाले के किनारे स्थित कालाबन, बिरवां, जोगम, सेखुई, भटौली बुजुर्ग, भटौली खुर्द, रैश्री, मठिया साहू,मठिया तिवारी, हरपुर, चिलौना आदि गांवों के किसानों की नाले के किनारे खेतों में बोई गई सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर बखरा और वकीलगंज चौराहों पर भी पानी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी से घिरा गौरीबाजार थाना
गौरीबाजार। लगातार बारिश से जनजीवन बेपटरी हो चुकी है। किसानों की फसल डूब चुकी है। ग्राम सभा उसरी खुर्द के किसान तिलकधारी राजभर, मालती राजभर, परम देव सिंह ने बताया कि धान की फसल डूबने से काफी नुकसान हुआ है। ग्राम सभा सांडा के संजय सिंह, नगीना सिंह, पलझन प्रसाद, पूर्व प्रधान उद्भव सिंह आदि ने बताया कि दोबारा धान की बुवाई के लिए नर्सरी तैयार करने की समस्या है। नगर पंचायत गौरी बाजार अध्यक्ष निलेश जायसवाल ने बताया कि बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलजमाव से निजात का प्रयास किया जा रहा है। गौरीबाजार थाने के उपनिरीक्षक अवधेश मिश्र ने बताया कि थाने के पीछे पानी भरा है। जल निकासी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें