संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने दंपती ओर बेटा-बेटी को लाठी-डंडे और ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव की ही दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के तेनुआ गांव निवासी रामकृपाल (50) का पड़ोसी राधेश्याम और रामनिवास से जमीन का विवाद चलता है। आरोप है कि सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे मेड़ बांधने को लेकर राधेश्याम पक्ष ने एकजुट होकर रामकृपाल पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव के दौरान रामकृपाल को गंभीर चोटें आईं।
उनके शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी उमरावती देवी, बेटी रोली (20) और बेटा अंकुर कुमार (19) को भी हमलावरों ने मारापीटा। सबसे अधिक चोटें रामकृपाल और रोली को आई है।
रोली का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा था। वह इस समय घर पर है। जबकि रामकृपाल गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि रामकृपाल की तहरीर के आधार पर तहरीर पर गांव निवासी राधेश्याम, रामनिवास, विजय शंकर, मनभावती, और प्रेम शीला पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।