फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लड्डू-समोसा, जलेबी समेत पांच नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में बंटने वाली मिठाईयों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य देवरिया हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम छापा मारकर लड्डू, समोसा, जलेबी और खोआ के नमूने लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदाराें और उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों के रखरखाव के संबंध में जागरूक किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मिठाई बनाएं और पुरानी मिठाई का वितरण कदापि न करें। अगर कहीं से खराब मिठाई बंटने की शिकायत मिलती है तो तत्काल दुकान सील की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, रामसिंगार, प्रेम चंद तथा नेहा त्रिपाठी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें