फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानलेवा हमले के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। खांडेछापर गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित मनोज कुशवाहा की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मनोज कुशवाहा की पत्नी ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फेकू के परिवार से उनके पति का जमीन के लिए विवाद चलता है। 18 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे पति घर आ रहे थे। इस दौरान फेकू सहित अन्य लोग रास्ते में बालू रख रहे थे। पति ने कहा, रास्ता बंद हो जाएगा। इस पर विपक्षियों ने पति परलाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। पति लहूलुहान होकर बेहोश गए। शोर सुनकर जब वह घर से निकली तो विपक्षियों ने उस पर हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर फेकू कुशवाहा, विजय मल, संगीता देवी, आरती, चंद्रकला पर दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें