फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामलों में पांच का चालान

Sun, 19 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बा और सठियाव गांव में आपसी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में हुई रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार को मारपीट हुई है। सभी का चालान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खुखुंदू के कृष्णा गुप्ता और मदनलाल के बीच पूर्व की रंजिश को लेकर शुक्रवार केा विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा, संजय और मदनलाल को हिरासत में ले लिया। उधर, सठियाव गांव में पूर्व में हुए विवाद और केस को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने नसिरुद्दीन निवासी सठियांव और गुफरान निवासी कपड़िहाडीह थाना घोषी जनपद मऊ वर्तमान पता बरियारपुर को हिरासत में लेकर सभी का भाशांतिभंग में चालान किया है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें