फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश में पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- चकरा गोसाई गांव में फायरिंग और मारपीट का मामला
विज्ञापन

- एक आरोपी तमंचा व खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार

मईल। थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चकरा पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित चकरा गोसाई रेलवे ढाले के पास सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग की गई, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक किशोर की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के चकरा गोसाई निवासी संजय यादव की तहरीर पर नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की अनिता देवी की शिकायत पर नितिन पासवान, चंदन पासवान, चंदन यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चकरा गोसाई चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और खाली कारतूस बरामद हुआ है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें