फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच नामजद

Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में जमीन के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उसरा बाजार निवासी सुमन राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में रमेश यादव, दिनेश यादव, विशाल यादव, अरविंद यादव तथा उनके साथ आए चार-पांच अज्ञात लोग घर पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति अनिल राजभर पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता पर भी फावड़े के डंडे से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी भा गए।
विज्ञापन

सुरौली के एसओ अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें