फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में पांच घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र में दीपावली की रात अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटिल होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज नगर पंचायत के बहोर सिंह टोला के रहने वाले मनीष चौहान (22) वर्ष पुत्र पारस चौहान 20 अक्तूबर को बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह चोटिल हो गया। इसी प्रकार भटनी थाना क्षेत्र की प्यासी लूणिया टोला गांव की रहने वाली अंशिका पुत्री गोविंद खेलते समय गिर पड़ी, जिससे उसका हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया। सोहनाग रोड के रहने वाले बिरेंद्र गुप्ता (35) वर्ष किसी काम से बाजार जा रहे थे। अभी कोतवाली के समीप पहुंचे थे कि बभनौली गांव के रहने वाले बसंत यादव से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। रामधन पांडेय (82) वर्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें