तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार को लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आकर क्षेत्र पंचायत सदस्य की हुई मौत के मामले में पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के धर्मचौरा गांव की रहने वाली संध्या देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 18 अक्तूबर को उसके पति राजू यादव (31) अपनी कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करके अपने सहयोगी विनय कुमार सिंह के साथ बाइक से देवरिया घर वापस लौट रहे थे। दोपहर 1:30 बजे के करीब वे तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के सामने तक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दिया। संवाद