सलेमपुर। आपसी विवाद को लेकर रविवार को विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के छपरा प्रयाग गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कुसुम देवी (30) वर्ष व श्याम सुंदर (32) घायल हो गए।
बढ़पुरवा गांव में दो पक्ष में विवाद हो गया, जिसमें सुमन देवी (29), पुरैना गांव में आपसी विवाद में मदीना खातून तथा तिवारी ठेंगवल गांव में किसी वजह से हुई मारपीट में रामलोचन गुप्ता (67) घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य सलेमपुर में कराया गया।