फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच हिरासत में, पुलिस खुलासे के करीब

Sun, 07 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट/सुतावर। राजू पाल हत्याकांड में आशनाई, शराब तस्करी और कुछ दिन पहले हुए विवाद पर पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस बदमाशों के पहचान के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।
उधर, यूपी-बिहार बाॅर्डर इलाके के गांवों के रहने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लगातार दबिश और पूछताछ से शराब की दुकान पर आने-जाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। ्परिजनों का कहना है कि पुलिस ने रविवार तक वारदात का पर्दाफाश करने को कहा था। यदि नहीं होता है तो सोमवार से धरना देंगे। मेहरौना निवासी 25 वर्षीय राजू पाल के हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शराब की दुकान के मुनीम से पूछताछ के बाद वारदात के दिन सुबह से शाम तक शराब की दुकान पर आए गए कु लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रेस किया, मगर वारदात से जुड़ा कुछ अहम सुराग हाथ नहीं लग सका। शनिवार को दो गांवों के पांच लोगों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। सभी से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसओजी की टीम राजू के गांव के सटे एक गांव में गई। वहां से जानकारी लेकर निकल गई। सूत्रों की मानें तो वारदात स्थल के पास कुछ मोबाइल नंबर एक्टिव मिले हैं। पुलिस वारदात का समय और नंबरों के एक्टिव होने का समय मिला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें