फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आशुतोष का शव पहुंचते ही मची चीख पुकार, परिजनों का रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क हादसे में हुई मौत, सलेमपुर सीएचसी पर उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

- दो बाइक की टक्कर में एक की युवक की चली गई थी जान
- मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। सलेमपुर-मझौली मार्ग पर भगड़ा भवानी मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक आशुतोष की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे आशुतोष का दोस्त छोटेलाल भी घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इधर रविवार की दोपहर आशुतोष का शव उसके गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी चीत्कार सुन उपस्थित लोगों की आखें नम हो गईं। खामपार थाना क्षेत्र के छपिया चौराहा गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा (28) पुत्र श्रीराम कुशवाहा व आशुतोष तिवारी उर्फ डब्बू (38) पुत्र व्यास तिवारी शनिवार की देर शाम भानपुर निवासी अपने मित्र के भाई की बरात में शामिल होने के लिए घर से निकले। रात करीब 9 बजे दोस्त के साथ अभी सलेमपुर-मझौली मार्ग पर भगड़ा भवानी मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में बाइक पर सवार छोटेलाल कुशवाहा व दूसरी बाइक पर सवार सुरौली थाना क्षेत्र के भटजमाऊ गांव निवासी शिवम गुप्ता (25) पुत्र दीनानाथ गुप्ता घायल हो गए। इस घटना में छोटेलाल की बाइक पर पीछे बैठे आशुतोष तिवारी उर्फ डब्बू की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने पुलिस कर्मियों के मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से घायल भटजमाऊ निवासी शिवम गुप्ता को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उधर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। आशुतोष को बैठाकर बाइक चला रहे छोटेलाल का सोनूघाट में एक निजी चिकित्सालय में इलाज चला रहा।
विज्ञापन

आशुतोष की दो बहनें हैं, जो उससे बड़ी हैं, उनकी शादी हो चुकी है। ढाई वर्ष पहले आशुतोष की शादी हुई थी। उसे आठ माह का एक पुत्र है। आशुतोष की मौत के बाद मां इंद्रावती देवी, पत्नी बिंदू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों की चीत्कार सुन उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें